कैलारस: पुराना रेलवे स्टेशन परिसर में हनुमान मंदिर के पास गुमटी में लगी आग, फायरदल ने आग बुझाई, टला हादसा
कैलारस के पुराना रेलवे स्टेशन परिसर में हनुमान मंदिर के पास रखी हुई गुमटी में अज्ञात कर्म के चलते आग लग गई। आग की सूचना कैलारस थाना पुलिस ने फायर दल को दी। सूचना मिलते ही नवल किशोर शर्मा और अमित शर्मा दोनो फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर पहुंचे। जहां फायर फाइटिंग कर आग पर काबू पाया गया और हादसा डाला गया। घटना दिनांक 25 जनवरी की रात्रि करीब 9:00 बजे के लगभग की है।