महरौनी: ग्राम निवारी में तेंदुए जैसे बड़े वन्य जीव के पंजों के निशान मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी सूचना
तहसील महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निवाड़ी में बीते लगभग दो दिनों से रात्रि के समय किसी बड़े वन्य जीव के दहाड़ने एवं गांव के बाहर पंजों के निशान मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है उन्होंने युक्त मामले में वन विभाग के जिम्मेवारों से जांच कर सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की मांग की है।