शाहदरा थाने की पुलिस ने शुक्र बाजार चौक से रुपए का बंडल देने का झांसा देकर महिलाओं से ज्वैलरी ठगने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक महिला के साथ ठगी की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी की पहचान हरिद्वार के अकमल के रूप में हुई है।