सीलमपुर: चोरी की बैटरी बचने जा रहे बदमाश को पुलिस ने फर्श बाजार के तेजाब मिल के पास से किया गिरफ्तार
फर्श बाजार थाना पुलिस ने तेजाब मिल के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी के पास से एक पिस्तौल,एक जिंदा कारतूस और दो चोरी की बैटरी के साथ ही वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई . शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुंदर नगरी निवासी 25 वर्षीय सलमान के तौर पर हुई है. आरोपी पेशेवर अपराधी है.