चंदौली जनपद के सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने गुरुवार दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान सोगाई पंप कैनाल से निकली नहर की लाइनिंग में हो रही अनियमितताओं पर गंभीर आपत्ति जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि निर्माण में बेहद खराब क्वालिटी की ईटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जब उन्होंने ईटों को आपस में टकराया तो वह धूल में बदल गई।