कहरा: सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा झील में कार पलटी, हादसा टला, तीन से चार लोग सवार थे
Kahara, Saharsa | Apr 10, 2025 सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा झील मे 1 तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मत्स्यगंधा झील का बेरिकेटिंग तोड़ते हुए झील मे जा पलटा। बताया जा रहा कि कार मे 3 से 4 लोग सवार थे और घटना के बाद सभी सकुशल कार से बाहर निकल गए। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया। आज मौसम खराब रहने के कारण यहां लोगों की भीड़ कम थी नहीं तो काफी लोग इस कार के चपेट में आ जाते।