जगाधरी: कलवाड़ गांव में फर्जी पट्टा बनाकर शिक्षा संस्थान की 12 एकड़ जमीन हड़पने पर तीन लोगों पर मामला दर्ज
शिक्षण संस्थान के राजकुमार ने पुलिस को शिकायत में बताएं कि पूर्व प्रधान ने अपने बेटे और महिला के साथ मिलकर शिक्षण संस्थान की 12 एकड़ भूमि फर्जी पट्टा तैयार कर अपने नाम कर ली है। जिसके बाद जब उन्हें इस बात का पता लगा तो इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।