ऊंचाहार: दुर्गन शंकरपुर निवासी युवक से ईट भट्ठे पर काम दिलाने के नाम पर ₹25 हजार की ठगी, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के दुर्गन शंकरपुर निवासी दिलीप का कहना है कि,ईट भट्ठे पर काम करने वाले डिगही निवासी एक व्यक्ति ने साले के साथ मिलकर उसे ईट भट्ठे पर काम दिलाने को कहा।इस दौरान उससे ऊँचाहार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 25 हजार रुपये लिये।आरोप है कि तय समय पर युवक काम दिलाने नहीं गया।रविवार को युवक ने तहरीर दी है।