सीतापुर: नया गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और 3 घायल
जनपद के सिधौली कोतवाली क्षेत्र के नया गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने एक साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए थे। घायलो को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।