खेत में करंट लगने से किसान की मौत: झटका मशीन के तारों में फंसा मिला शव, सरसों काटकर लौटते समय हुआ हादसा टोंक जिले की दूनी तहसील के चन्दवाड़ पंचायत के ठिकरिया गांव में खेत की मेड़ पर लगी झटका मशीन के करंट से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान रोजाना की तरह खेत से काम खत्म कर घर लौट रहा था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। .