भिंड नगर: एमपीएल में भिंड के चार खिलाड़ी चयनित, रामवीर गुर्जर ₹680000 में बिके, कोच रवि शेखर कटारे ने दिया प्रशिक्षण
भिण्ड इंदौर में संपन्न हुई मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के क्रिकेटर्स की नीलामी बोली में भिंड जिले से भी चार खिलाड़ियों का चयन विभिन्न टीमों में किया गया है। जिसमें भिंड के ग्रामीण परिवेश से आने वाले रामवीर सिंह गुर्जर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें रीवा जगुआर्स ने 6 लाख 80 हजार में खरीदा है। वहीं भिण्ड के ही स्पिनर बॉलर और बल्लेबाज विष्णु भारद्वाज भी बिके