दाउदनगर: महावर पंचायत के केरा और अंकोढ़ा पंचायत के नीमा में कृषि विभाग द्वारा लगाया गया कृषि चौपाल, किसानों को दी गई जानकारी
दाउदनगर प्रखंड के महावर पंचायत के केरा और अंकोढ़ा पंचायत के नीमा में कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को 11:00 से कृषि चौपाल लगाया गया। बताया गया कि कृषि चौपाल के दौरान खरीफ फसल से संबंधित कई प्रकार की जानकारियां किसानों को दी गई। फसल की तैयारी और फसल सुरक्षा के बारे में किसानों को बताया गया। बीज चयन, कीट प्रबंधन व मिट्टी परीक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।