केराकत: सोहनी नहर पुलिया के पास से केराकत पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना केराकत पुलिस टीम ने अवैध तमंचा, कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इस दौरान केराकत पुलिस ने सोहनी नहर पुलिया के पास से अभियुक्त मोहम्मद शारिक कुरैशी उर्फ सद्दाम पुत्र बली मोहम्मद निवासी सिपाह, थाना केराकत को गिरफ्तार किया। जिसमें पुलिस द्वारा अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।