सासाराम: सासाराम सदर अस्पताल में बाइक चुराते हुए एक चोर को रंगे हाथ स्थानीय लोगों ने पकड़ा, चोर की लोगो ने की पिटाई
Sasaram, Rohtas | Aug 16, 2024 सासाराम सदर अस्पताल परिसर में बाइक चुराते हुए एक चोर को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया इसके बाद गुस्साए लोगों ने चोर की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंचकर चोर को हिरासत में लेकर सासाराम सदर अस्पताल में ईलाज के लिये भर्ती करवा दिया है। वही मामले की जाँच में जुट गई है। वही पकड़े गए चोर ने अपने ऊपर लगे चोरी के आरोप को गलत बताया है।