रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में बकाया मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट में बकाया मानदेय भुगतान को लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट में मनरेगा कर्मियों ने प्रदर्शन किया और प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सोपा,बता दें कि मनरेगा कर्मियों के साथ इसमें ग्राम रोजगार सेवक भी शामिल थे उनका कहना था कि मनरेगा कर्मियों का पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है उनकी दिवाली भी बिना वेतन के ही बीती, ऐसे में मनरेगा कर्मी भुखमरी की कगार पर है