बहराइच: ब्राह्मणी पुरा निवासी दीपक के रूप में घंटाघर के पास मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी
घंटाघर के पास गुरुवार शाम को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त ब्राह्मणीपुरा निवासी दीपक के रूप में हुई है। इस मामले में शुक्रवार शाम को जानकारी देते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात युवक का शव गुरुवार शाम को बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त हो गई है, शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।