लौरिया: लौरिया बगहा मुख्य पथ पर एचपीसीएल चीनी मिल गेट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत
लौरिया बगहा मुख्य पथ एचपीसीएल चीनी मिल गेट के पास की है जहां बाइक सवार चालक को अज्ञात वाहन ने रौंद कर घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा है। घटनास्थल पर ही युवक का बाइक पड़ा मिला। बाइक की डिक्की से मिला इंश्योरेंस का पेपर जिसमें उक्त बाइक का इंश्योरेंस अशोक कुमार पिता ब्रह्मदेव प्रसाद मलपुरवा थाना बगहा के नाम से हुई है।