लाडपुरा: विवेकानंद नगर में स्ट्रीट डॉग पकड़ने के दौरान हुआ हंगामा, लोगों के विरोध पर पकड़े गए डॉग्स छोड़े गए
Ladpura, Kota | Jun 28, 2025 शहर के आरकेपुरम इलाके में शनिवार शाम 4 बजे उस वक्त हंगामा हो गया जब नगर निगम की टीम गलियों के आवारा डॉग्स को पकड़ने पहुँची। स्थानीय लोगो ने टीम का जमकर विरोध किया और पकड़े गए डॉग्स को छुड़वा दिया। आपको बतादे की इसी इलाके में 4 दिन पूर्व आवारा डॉग्स ने एक डेढ़ साल के मासूम पर हमला कर गम्भीर घायल कर दिया था उसी के चलते निगम की टीम कार्यवाही करने पहुँची थी।