सहारनपुर एसएसपी आशीष तिवारी ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत, कुल 27 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है।