लोहरदगा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से नया नगर भवन में महिला सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे कहा कि जहाँ महिलाओं की पूजा होती है वहाँ भगवान का वास होता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है