बलिया। थाना भीमपुरा पुलिस ने गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे सूचना दी गई। बताया गया कि आवेदक का मोबाइल बाजार जाते समय रास्ते में कहीं गिर गया था। इस पर आवेदक ने मोबाइल की ऑनलाइन गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ थाना भीमपुरा में प्रार्थना पत्र दिया था l