बदायूं: ग्राम आमगांव तिराहे के पास रुपए के लेन-देन में हुए विवाद में एक युवक को किन्नर व दो अन्य लोगों ने गोली मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 7, 2024 थाना कादरचौक क्षेत्र के रमजानपुर गांव निवासी 30 वर्षीय आसिफ पुत्र बुंदन ने बताया कि साढे़ छह लाख रुपए का किन्नर चंदा तथा चाहत नाम के युवक से विवाद चल रहा था। गुरुवार को थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम आमगांव के पास किन्नर चंदा और चाहत तथा एक ड्राइवर तीनों लोगों ने मिलकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।