खजनी: सिगरेट की एक चिंगारी ने लील ली किसानों की मेहनत की पूरी कहानी, अहिरौली में 20 विघा गेहूं राख, किसानों की आंखों में आंसू
गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र स्थित अहिरौली गांव में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक गेहूं के खेत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, खेत के पास किसी व्यक्ति द्वारा सिगरेट पीकर फेंक देने से सूखी फसल में आग भड़क उठी।