आरा: होली को लेकर पूरे भोजपुर में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम, होली पर्व पर एसपी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
Arrah, Bhojpur | Mar 23, 2024 आगामी होली पर्व में हुडदंग व अन्य घटनाओं को रोकने के लिए भोजपुर एसपी के द्वारा हजारों की संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसपी प्रमोद कुमार प्रेस वार्ता कर बताये की होली में घटनाक्रम को रोकने के लिए सभी थाना क्षेत्र में विशेष पुलिस बल तैनात किये गए है। होली की शुभकामना देते हुए बोले कि आपसी हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाया जाय।