धार: फसल बीमा के टोल फ्री नम्बर पर नुकसान की जानकारी देने के बावजूद नहीं होता फसल का सर्वे- सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल
Dhar, Dhar | Jan 25, 2024 सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने अनुविभागीय अधिकारी से सरदारपुर तहसील के किसानों की नष्ट हुई फसलों का तत्कालिक सर्वे करवाकर मुआवजे की मांग की है। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही सर्वें करवाया जाएगा। इस दौरान विधायक ने कहा कि फसल बीमा के टोल फ्री नम्बर पर नुकसान की जानकारी देने के बावजूद फसल का सर्वे नहीं होता है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा कंपनी और सरकार किसानों को लूट रही है।