कपासन: लांगच में गुमशुदा महिला को श्मशान के निकट जलाने की आशंका से मची खलबली, पुलिस मौके पर, FSL व डॉग स्क्वायड को बुलाया
लांगच में गुमशुदा महिला को श्मशान के निकट जलाने की आशंका पर मची खलबली, पुलिस मौके पर । शुक्रवार दोपहर 12 बजे कपासन थानाक्षेत्र के लांगच गांव में श्मशान के निकट गड्डे में जली हुई झाड़ियों में महिला को मार कर जलाने की आशंका की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई । सूचना पर कपासन डिप्टी एसपी हरजीलाल यादव थानाधिकारी सुनील शर्मा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।