शेखपुरा: साइकिल से कई राज्यों की यात्रा पर निकली समीरा खान पहुंची शेखपुरा नवोदय, भव्य स्वागत हुआ
साइकिल से देश के कई राज्यों का भ्रमण करने वाली आंध्र प्रदेश की समीरा खान शेखपुरा पहुंची। रविवार की सुबह 11 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय में उनका स्वागत हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। बस उन्हें मौका देने की जरूरत है।