बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने मोबाइल से वीडियो बनाया, जिसमें वह रोते हुए अपना दर्द बयां कर रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की प्रेमिका के घरवालों ने उसके पिता को धमकाया था। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या की है। वीडियो में वह यह बात कह रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है।