फारबिसगंज: शंकरपुर धमदाहा गांव में पटुवा के खेत देखने गई महिला को बिजली करंट लगने से मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम
सिमराहा थाना क्षेत्र के हिंगना औराही पश्चिमी पंचायत के शंकरपुर धमदाहा गांव वार्ड संख्या 14 में खेत गई एक महिला को बिजली करंट लगने मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर परिजन सहित स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना सिमरहा थाना पुलिस को दी गई.