सहारनपुर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी अंकित अरोड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।