झुंझुनू: शादी का झांसा देकर युवती से ज्यादती करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
झुंझुनू कोतवाल पवन कुमार चौबे ने बताया झुंझुनू जिले के खेडला गांव के विक्की पुत्र रामस्वरूप के खिलाफ जिले की एक युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया,आरोपी ने यूवती से दुष्कर्म किया व शादी का झांसा देकर उसके जेवरात भी ले लिए जिस पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार 3:बजे के आसपास आरोपी को गिरफ्तार किया व कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया