नजीराबाद में बुधवार रात 9 बजे एकतरफा प्यार में एक युवक ने लड़की पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। युवक ने युवती के चेहरे और कलाई पर 13 वार किए। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े। आरोपी को पकड़ लिया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।वहीं लड़की को घरवालों ने हैलट में भर्ती कराया है।गुस्साए घरवालों और लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में हंगामा किया।