आगरा में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह की टीम ने कालीबाड़ी रोड स्थित गोयल डेयरी पर छापा मारकर 42 व्यावसायिक गैस सिलेंडर (10 भारत गैस व 32 हिन्दुस्तान पेट्रोलियम) अवैध भंडारण में पकड़े। सिलेंडर जब्त कर एजेंसी को सुपुर्द किए गए और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासन ने 42 गैस एजेंसियों की भी जांच की।