कोईलवर प्रखंड के भदवर पैक्स चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दोपहर 2:00 के करीब निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बीर बहादुर पाठक को सौंपा। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी ने नामांकन किया।