वाराणसी के कपसेठी चौराहे पर मंगलवार शाम लगभग 0 4 बजे 'अपना घर आश्रम' संस्था की टीम ने भीख मांगने वाले और मानसिक रूप से अस्थिर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। स्थानीय व्यापारियों की सूचना पर हुई इस कार्रवाई के दौरान चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। शाम करीब 4 बजे, बनारस में संचालित 'अपना घर आश्रम' की एंबुलेंस टीम कपसेठी चौराहे पर पहुंची।