झांसी: फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने हुआ एक्सीडेंट, चार पहिया वाहन ने टू व्हीलर को मारी टक्कर, एक युवक घायल
Jhansi, Jhansi | Nov 14, 2025 झांसी के फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने शुक्रवार समय करीब दोपहर 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने अचानक एक टू-व्हीलर को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में टू-व्हीलर पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।