अयोध्या (देवकाली बाईपास अंडरपास)। देवकाली बाईपास पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सोमवार दोपहर 3:00 अकबरपुर की ओर जाने वाली निजी व सरकारी बसें हाईवे पर ही खड़ी होकर जाम की स्थिति पैदा कर रही हैं। टैक्सी और बस स्टैंड के अभाव में पूरा मार्ग अवैध स्टैंड में तब्दील हो गया है।