कोल: कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए मंडलायुक्त ने दिए निर्देश
Koil, Aligarh | Jun 28, 2025 आपको बता दें अलीगढ़ मंडल में आगामी कांवड़ यात्रा (11 जुलाई से 09 अगस्त 2025) के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मंडलायुक्त ने जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा का अनुभव हो सके। कांवड़ यात्रा मार्गों की विशेष मरम्मत और चौड़ीकरण किया जायेगा।