हुज़ूर: रीवा के बिछिया में पागल कुत्ते का आतंक, 1 घंटे में 5 लोगों को काटा, 10 साल का बच्चा लहूलुहान
रीवा शहर के बिछिया मोहल्ले में आवारा पागल कुत्तों ने इस समय आतंक मचा कर रख दिया है। यहां पागल कुत्ते ने महज एक घंटे के भीतर तकरीबन पांच लोगों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बनाया। कुत्ते के हमले से तीन युवक और एक लड़की सहित एक 10 साल का बच्चा घायल हुआ। जिसका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। दरअसल घटना गुरुवार की शाम शहर के बिछिया मोहल्ले की है। जहां