शाहजहांपुर: रोजा क्षेत्र में हड्डी मील के पास मिले शव के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित परिवार डीएम से मिला
दरअसल रोजा थाना क्षेत्र के ऐंठा हुसैनपुर गांव की रहने वाली महिला सुमन देवी अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर बताया कि उसके पति दिल्ली से घर आने के लिए 3 मार्च को निकले थे। इसके बाद 4 मार्च को शव मिला था।