कालीबंगा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने आज सोमवार को पीलीबंगा पुलिस थाने का भ्रमण किया। पुलिस थाने में होने वाली गतिविधियों का विद्यार्थियों ने अवलोकन किया । बलतेज सिंह एएसआई एवं पुरुषोत्तम कुमार HM ने विद्यार्थियों को पुलिस से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला सुरक्षा भी जानकारी विद्यार्थियों को दी।