पटना ग्रामीण: पटना की सड़कों पर घुड़सवारी करते दिखे पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बेटे, वीडियो वायरल
मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दोनों बेटे पटना की सड़कों पर घुड़सवारी करते नजर आए। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे से सोशल मीडिया पर उनके घुड़सवारी करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनंत सिंह के बेटे आगे घुड़सवारी कर रहे हैं, तो पीछे-पीछे अनंत सिंह अपनी कार से चलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि अनंत सिंह घुड़सवारी के शौकीन हैं।