नदी थाना पुलिस ने पक्की दरगाह से 12 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज पक्की दरगाह निवासी विमल राय है। नदी थानाध्यक्ष शंकर कुमार झा ने बताया कि विमल राय राघोपुर दियारा क्षेत्र से शराब लाकर बेचने का काम करता था। जिसकी गुप्त सूचना मिली थी। छापेमारी कर 12 लीटर देसी शराब के साथ विमल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।