सिवानी: सिवानी पुलिस ने मोहिला गांव के पास नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से बरामद की 18 शराब की पेटियां
Siwani, Bhiwani | Apr 10, 2024 सिवानी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहिला गांव के पास नाकाबंदी कर एक बोलेरो गाड़ी से 18 शराब की पेटी बरामद करने में सफलता हासिल की है ।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर जाखड़ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बलवान नामक व्यक्ति अपनी गाड़ी से अवैध रूप से शराब ले जा रहा है जिसके बाद पुलिस नाकाबंदी की तो उसे काबू कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।