बांसवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र में श्यामपुरा-हिमालय नगर के पास डीजे पर सख्ती, आइशर ट्रक समेत सिस्टम किया गया जब्त
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित श्यामपुरा– हिमालय नगर के पास में रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ शुक्रवार रात्रि में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिमालय नगर क्षेत्र से डीजे सिस्टम को आइशर ट्रक सहित जब्त कर लिया। यह कार्रवाई बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन पर की गई।