अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच अलीगंज में फुटपाथी दुकानदार व सब्जी विक्रेताओं में चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को किसान मैरिज हॉल में हुई बैठक में विक्रेताओं ने सरकार से वैकल्पिक जगह की व्यवस्था की मांग की। उक्त जानकारी 6 बजे दी। मौके पर मौजूद सैकड़ों विक्रेताओं ने कहा कि बिना व्यवस्था किए उन्हें हटाया गया तो परिवार भुखमरी का शिकार होगा।