मोहली चुआ निवासी शंकर कुमार से ससुराल वालों ने की मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
Gandey, Giridih | Mar 29, 2026
मोहली चुआ निवासी शंकर कुमार के साथ ससुराल वाले ने मारपीट कर इसे घायल कर दिया गया। घायल अवस्था में रविवार शाम 7 बजे इसे सदर अस्पताल लाया गया।जहां इसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसकी पत्नी सीहोडीह स्थित अपने मायके में है।यह जब भी आपनी पत्नी को अपने घर लाने के लिए ससुराल जाता है तो ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते है।