उरई: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने महिला मजदूर को रौंदा, महिला की हुई मौत
Orai, Jalaun | Apr 17, 2024 राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृत महिला के परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला मजदूरी करने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर गई हुई थी। डिवाइडर पर पानी डाल रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।