झांसी: चित्रचौराहे पर शराब की दुकान में चोरों ने दीवार तोड़कर दारू पार्टी की और चोरी की, बिजली विभाग में भी तोड़फोड़
Jhansi, Jhansi | Jan 13, 2026 झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के चित्रा चौरहा स्थित बिजली विभाग के कैश काउंटर और अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकान की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने पहले जमकर शराब पी फिर डेढ़ लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब की बोतलें और गुल्लक में रखे 4 हजार रुपये नकद चुराकर नौ दो ग्यारह हो गए। साथ ही बदमाश बगल में बने बिजली विभाग के बिल कैश काउंटर का ताला तोड़ा।