गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी चट्टी स्थित आंबेडकर पार्क के पास चाइनीज मांझे से एक अधेड़ का चेहरा शुक्रवार की सुबह 9 बजे कट गया। जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।बलेसरा निवासी चंद्रिका राम पुत्र रामजन्म कुरेजी पेट्रोल पंप पर जा रहे थे डीजल लाने के लिए कि कुरेजी आंबेडकर पार्क के पास हादसे के शिकार हो गए।